Connect with us

खबर रायगढ़

एकताल में मवेशियों की तस्करी करते ओड़िशा के दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जप्त आरोपियों पर पशु क्रूरता की कार्रवाई ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में पशु तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने एकताल मेन रोड पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद मौके से छह मवेशियों की अवैध तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा मवेशियों को क्रूरता पूर्वक वाहन में ठूंसकर ओड़िशा ले जाया जा रहा था।

घटना दिनांक 03 जून 2025 को उस समय प्रकाश में आई जब थाना प्रभारी चक्रधरनगर को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन क्रमांक OD 23 D 0021 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलते ही निरीक्षक अमित शुक्ला अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दो व्यक्ति वाहन के पास संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विजय टेटे पिता पितरूस टेटे उम्र 28 वर्ष निवासी कुसुमटोली, थाना कुतरा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) एवं फबियन केरकेट्टा पिता ज्वाकिम केरकेट्टा उम्र 29 वर्ष निवासी मगरकुंडा, थाना कुतरा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) बताया।

पुलिस ने जब पिकअप वाहन की तलाशी ली तो उसमें 6 नग कृषक गौवंश पशु क्रूरतापूर्वक गले में रस्सी बांधकर ठूंसकर लदे पाए गए। आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ से ओडिशा मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही थी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालक की लापरवाही के चलते यह पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन में लदे पशु और आरोपी सड़क किनारे घायल अवस्था में पाए गए।

मामले की रिपोर्ट एकताल निवासी हिमांशु चौहान द्वारा थाने में दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 241/2025 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 3(5) BNS तथा मोटरयान अधिनियम की धाराएं 184, 66/192 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जप्त मवेशियों का मौके पर पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण कराया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित शुक्ला के साथ सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे एवं पौलुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending