Connect with us

खबर रायगढ़

रायगढ़ में बदमाशों की धरपकड़ : कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में पुलिस का ताबड़तोड़ कॉबिंग गश्त, 102 संदिग्ध, फरार आरोपी और वारंटी गिरफ्तार ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने हेतु आज सुबह जिला मुख्यालय में एक संगठित और व्यापक कॉबिंग गश्त अभियान चलाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के नेतृत्व में डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, शहर के छह थाना प्रभारियों, रक्षित केंद्र के रिजर्व बल और थाना स्टाफ की संयुक्त टीमों ने कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी।

गश्त के दौरान निगरानी बदमाशों की सघन जांच की गई तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं की तस्दीक कर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 102 संदिग्धों और फरार वारंटियों को हिरासत में लिया है। इनमें से 25 व्यक्तियों को धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अतिरिक्त 52 संदिग्धों पर धारा 126, 135 व 128 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 6 वारंटियों को भी दबोच लिया है, वहीं एक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। चक्रधरनगर क्षेत्र से दो संदिग्धों के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिस पर आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। मारपीट के पांच मामलों में फरार 10 आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई है।

इसके अतिरिक्त अवैध शराब संग्रहण और बिक्री की मुखबिर सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान दो संदिग्ध नाबालिग भी मिले हैं, जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, चक्रधरनगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला, थाना प्रभारी जूटमिल प्रशांत राव, पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी पुसौर रामकिंकर यादव सहित संबंधित थानों का बल, रिजर्व बल व विशेष टीमें शामिल रहीं।

जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने के लिए पुलिस ऐसे अभियान आगे भी जारी रखेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending