Connect with us

खबर रायगढ़

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी, छेड़खानी के नए केस के साथ धरमजयगढ़ पुलिस की सटीक घेराबंदी में गिरफ्तार ..

Published

on

पानी पीने के बहाने कोर्ट से भागा था आरोपी, गांव आने पर टीआई धरमजयगढ़ ने स्टाफ के साथ दबिश देकर धर दबोचा ..

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ पुलिस ने एसडीएम न्यायालय से फरार हुए आरोपी विशाल विश्वास को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज उसके गांव हाथीगुड़ा से गिरफ्तार कर दोनों मामलों में रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 2 जून 2025 को ग्राम हाथीगुड़ा निवासी विशाल विश्वास के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच उपरांत धरमजयगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170, 126, 135, (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया था। लेकिन पेशी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी को पानी पीने का बहाना बनाया और कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155/2025 धारा 264, 121, (1), 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर टीआई कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।

इसी बीच 3 जून को एक स्थानीय युवती ने विशाल विश्वास के विरुद्ध पीछा कर परेशान करने, अभद्र टिप्पणियां करने और पिछले कई महीनों से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एक और अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 74, (1), (क), 78 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

टीआई धरमजयगढ़ कमला पुसाम ठाकुर के साथ पुलिस टीम, आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उसे आज सुबह उसके गांव हाथीगुड़ा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दोनों मामलों में विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पश्चात न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending