खबर सक्ती ...
अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: आमापाली से आरोपी गिरफ्तार ..

07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे ..
सक्ती, जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम आमापाली से एक आरोपी को 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक लाल पटेल को 11 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमापाली में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय मिरी पिता गिरधारी मिरी (उम्र 38 वर्ष), निवासी आमापाली, थाना बाराद्वार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 700 रुपये बताई गई है।
थाना प्रभारी लाल पटेल ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
इस कार्रवाई में प्र.आर. मनीष राजपूत, प्र.आर. अरुण कौशिक, आर. अजय बंजारे, आर. जितेन्द्र सिद्धार, आर. कंचन सिद्धार तथा स. मितेश काजल चौहान की विशेष भूमिका रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login