खबर सक्ती ...
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के विभिन्न स्थानो पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 97 यूनिट रक्त किया एकत्रित ..

सक्ती, विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में वेदांता पावर प्लांट, सिंघीतराई (ब्लॉक डभरा), जिला सक्ती में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला चिकित्सालय सक्ती एवं जिला चिकित्सालय जांजगीर- चांपा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस रक्तदान शिविर में कुल 97 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। कार्यक्रम में वेदांता पावर प्लांट का स्टॉफ एवं हॉस्पिटल स्टॉफ सक्रिय रूप से शामिल रहा। रक्तदाताओं को प्रेरित करने तथा उनके योगदान की सराहना हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. कृपाल सिंह कँवर द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर हॉस्पिटल स्टॉफ से विनोद राठौर, अमित्य देवांगन, हितेश्वर सिदार सहित अन्य स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना था, जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक सफल बनाया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login