Connect with us

खबर सक्ती ...

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला टेमर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव ..

Published

on

कलेक्टर ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत ..

सक्ती, शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत आज से स्कूल शुरू हो गए है। इस दौरान जिले के स्कूलों में धूमधाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज विकासखंड सक्ती अंतर्गत बालक प्राथमिक शाला टेमर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मॉं सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया। कलेक्टर तोपनो ने इस अवसर पर नवप्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर व पुस्तक प्रदान कर अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, जनपद पंचायत सदस्य टंकेश्वर पटेल, शिवचरण देवांगन, रवि पटेल, घनश्याम पटेल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और विद्यार्थियों के पालक, गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर तोपनो ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो। यह हम सबका दायित्व होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल समय पर आने और मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि बेहतर नागरिक बनने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। इसलिए सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। कलेक्टर ने बच्चो को विद्यालयीन शिक्षा के साथ साथ समाजिक शिक्षा व खेलकूद की गतीविधियो मे भी भाग लेने कहा उन्होंने विद्यालय परिसर के मध्यान्ह भोजन कक्ष का निरीक्षण करते हुए बनाए जा रहे भोजन की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप स्कूलों में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चों को स्कूलों में निःशुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तक आदि सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बच्चों को इसका लाभ उठाते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending