Connect with us

खबर सक्ती ...

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरीबंधा में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ..

Published

on

योगाभ्यास व आसनों के लाभ पर शिक्षकों व अतिथियों ने डाली रोशनी ,

बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी और पालकों का सराहनीय सहयोग ..

सक्ती, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरीबंधा में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधान पाठक नरेन्द्र वैष्णव द्वारा माँ शारदे की पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, पालक एवं विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती ललिता सिदार के प्रतिनिधि राजकुमार सिदार ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच श्रीमती सुमित्रा नेताम ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में उप सरपंच अमित पटेल, प्राथमिक विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी सिंह, पंच हरिसिंह गोंड़, गणमान्य नागरिक दुलार सिंह एवं पालक बुद्धेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

योग शिक्षक नरेन्द्र वैष्णव ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम तथा पद्मासन, ताड़ासन, मयूरासन, शीर्षासन, शशांकासन और उष्ट्रासन का अभ्यास कराया। उन्होंने इन योगासनों के लाभों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक पुष्पेन्द्र नेताम द्वारा किए गए शीर्षासन ने सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में शिक्षक कार्तिकेश्वर जायसवाल, मैडम दीपिका सिंह सिदार, मैडम मलका बेगम, मैडम हेम नेताम एवं श्रीमती सेवती सिदार ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। पंच श्रीमती राधिका सिदार ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग से जुड़ने का आग्रह किया। पालक रूपेश बरेठ ने आयोजन में विशेष योगदान दिया।

उप सरपंच अमित पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यालयीन कार्यक्रमों में पालकों की सहभागिता आवश्यक है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।” कार्यक्रम का समापन प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक पुष्पेन्द्र नेताम द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

इस आयोजन में बालिकाओं रिद्धी, रवीना, मधु, संजना एवं कात्यायनी शर्मा की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम ने सभी में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending