Connect with us

खबर सक्ती ...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा को सफल बनाने हेतु सक्ती में कांग्रेसजन जुटे, बैठक सम्पन्न ..

Published

on

जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने आयोजित की रणनीतिक बैठक, पर्यवेक्षक हरीश परसाई की मौजूदगी ..

सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के द्वारा नगर के स्थानीय विश्राम गृह में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हरीश परसाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि आज प्रदेश का किसान, जवान और महिलाएं भाजपा शासन में परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के जंगलों को कॉर्पोरेट कंपनियों को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हसदेव अरण्य को सरकार बनने के साथ ही उजाड़ना शुरू कर दिया गया है।

पर्यवेक्षक हरीश परसाई ने सभा की सफलता के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रायपुर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व जनपद पंचायत प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं को ले जाना होगा।

इस अवसर पर अलका जायसवाल, पर्यवेक्षक हरीश परसाई, विधायक बालेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल, महिला कॉग्रेस अध्यक्ष मेनिका जायसवाल, एन एस यू आई के मयंक स्वर्णकार, किसान कॉग्रेस के साधेश्वर गवेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के भाई महबूब, ऋषि राय, बंशी खांडे, धनेश्वर जायसवाल, हीरा साय, ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया कवर, कुशल कश्यप, ननद कुमार चन्द्रा, राजा राम यादव, प्यारे लाल पटेल, गिरधर जायसवाल, नरेश गेवाडिंन, अयोध्या भरद्वाज, विजय जायसवाल, कौशल्या कमलेश, कलावती संडे, भुरू अग्रवाल, हेमू सोनी, रामनाथ जायसवाल, सुरेश डेन्सिल, हाजरा बेगम, चान्दनी सहिस, लाला सोनी, रथ राम, पिंटू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कॉग्रेसजनो की उपस्थिति रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर50 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending