खबर सक्ती ...
नगर के एक मात्र शासकीय अस्पताल बना जलभराव का केंद्र, मरीज और परिजन हो रहे परेशान ..

बरसात की शुरुआत में ही बिगड़े हालात, अस्पताल पहुंचने में मरीजों को भारी दिक्कत ,
मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि भी कर रहे नजरअंदाज ..
सक्ती, नगर के एक मात्र शासकीय चिकित्सालय, जो सक्ती ग्रामीण क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, इन दिनों बदहाल हालात से जूझ रहा है। अस्पताल परिसर के सामने भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज इस अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। बावजूद इसके, अस्पताल के बाहर फैला जलभराव किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं खींच रहा।

स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और निर्वाचित जनप्रतिनिधि समय-समय पर इस अस्पताल का निरीक्षण करने आते हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

मरीजों के परिजनों का कहना है कि दवा लेने या किसी जांच के लिए अस्पताल में इधर-उधर जाना भी मुश्किल हो गया है। यहां तक कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी आने-जाने में परेशान हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस जलभराव की समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा बरसात के पूरे मौसम में स्थिति और भयावह हो सकती है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login