Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आवश्यक, डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य हो – सांसद ज्योत्सना महंत ..

Published

on

सक्ती में प्रेम वाहिनी रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, सांसद महंत शामिल हुईं महाआरती में ,

जनसम्पर्क में सक्रिय रहीं सांसद ज्योत्सना महंत, वृक्षारोपण से लेकर श्रद्धांजलि व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात ..

सक्ती, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एक दिवसीय दौरे पर सक्ती विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला सोंठी में वृक्षारोपण से की। इस अवसर पर ग्राम सरपंच अशोक यादव, सुरेश देवांगन, शाला परिवार, शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया।

इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत सपनाईपाली पहुंचकर पूर्व सरपंच स्व. जैना राम जांगड़े को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर सरपंच विशाल जांगड़े, परिजनों सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

सक्ती में सत्य सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सत्य साई प्रेम वाहिनी रथ यात्रा के महाआरती कार्यक्रम में भी सांसद महन्त शामिल हुईं। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

विश्राम गृह सक्ती में सांसद महंत ने ग्रामीण क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने बंद पड़ी 12 पैसेंजर ट्रेनों को पुनः शुरू कराने हेतु सांसद को धन्यवाद दिया।

इस दौरान बाराद्वार नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी और विधायक प्रतिनिधि हाजरा बेगम के जन्मदिन पर सांसद ने केक काटकर बधाई दी।

सक्ती जिले की नवपदस्थ जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल से मुलाकात कर सांसद महन्त ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। चिकित्सकों को अस्पताल में रहकर सेवा देनी चाहिए ताकि ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल सके और उन्हें बाहर न जाना पड़े।

सांसद महंत ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में व्यवस्थाएं बेहतर थीं। उन्होंने जिले में हो रहे गुणवत्ता विहीन कार्यों पर भी नाराजगी जताई और कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता होनी चाहिए।

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के दौरे के साथ युवा नेता सूरज महन्त, जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल, महंत समर्थक उगेन्द अग्रवाल (पप्पू), विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडिंन, महबूब खान, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, अमित राठौर, विजय सूर्यवंशी, रथ राम पटेल, रीना गेवाडिंन, विजया जायसवाल, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष वंशी जांगड़े, रेशमा सूर्यवंशी, अमित राठौर, रोहित यादव, रामनाथ जायसवाल, हरिश अग्रवाल, संतोष सोनी, कॉग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्यारे लाल पटेल सहित बड़ी संख्या में कॉग्रेसजनो की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी वरिष्ठ कॉग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़48 मिनट ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending