Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी 16-17 जुलाई को दो दिवसीय हड़ताल पर, सेवाएं होंगी प्रभावित ..

Published

on

राज्यभर में प्रदर्शन, राजधानी में विधानसभा घेराव की तैयारी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 16,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मी 16 और 17 जुलाई को दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। बेहतर वेतन, जॉब सिक्योरिटी, नई पेंशन स्कीम, दुर्घटना बीमा, वेतन विसंगति जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से लंबे समय से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

इस आंदोलन की शुरुआत आज जिला स्तर पर हुई, जहां सक्ती जिले के 200 से अधिक NHM कर्मचारी जेठा स्थित कलेक्टर कार्यालय के सामने एकजुट होकर धरने पर बैठे और रैली निकालकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई –

इस आंदोलन में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब व एक्स-रे तकनीशियन, काउंसलर, एएनएम, ऑफिस स्टाफ और सफाईकर्मी जैसे प्रमुख संविदा कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल के चलते OPD सेवाएं, टीकाकरण, TB/मलेरिया नियंत्रण, नवजात देखभाल केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र, आयुष्मान केंद्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बाधित होने की आशंका है।

संघ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है।

17 जुलाई को राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव –

दूसरे दिन यानी 17 जुलाई को सभी जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी राजधानी रायपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याएं कई वर्षों से लंबित हैं और अब सरकार की चुप्पी असहनीय हो गई है।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं –

संविदा कर्मियों का नियमितीकरण और जॉब सिक्योरिटी ,

वेतन विसंगति दूर कर समकक्षता सुनिश्चित करना ,

ग्रेड पे के मानदंडों में सुधार ,

दुर्घटना बीमा, नई पेंशन योजना और स्वास्थ्य बीमा ,

सेवा शर्तों में स्थायित्व व पब्लिक हेल्थ कार्ड की सुविधा ,

अगर यह आंदोलन आगे बढ़ा, तो 108 एंबुलेंस सेवा समेत आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है।

संविधानिक और जनकल्याणकारी सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले NHM संविदा कर्मियों की यह हड़ताल राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending