खबर सक्ती ...
जननायक स्व. बिसाहू दास महंत जी की पुण्यतिथि पर नगर में होंगे विविध जनसेवा कार्यक्रम ..

सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद एवं जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 23 जुलाई 2025 को नगर में विविध जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। परंपरागत रूप से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ शिशु अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में प्रातः 9:30 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं फल वितरण का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में स्व. बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे तथा मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए जाएंगे।
इसके पश्चात कचहरी परिसर सक्ती में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और मुफ्त दवाएं दी जाएंगी।
शाम 5:00 बजे ग्राम रीवा पाली (विकासखंड सक्ती) में जरूरतमंद वृद्ध महिलाओं को वस्त्र वितरित किए जाएंगे।
इस आयोजन के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने नगरवासियों एवं शुभचिंतकों से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login