Connect with us

खबर सक्ती ...

बाबू बिसाहू दास महंत जी के बताएं जन सेवा के मार्ग पर अनवरत चल रहा हूं – डॉ चरणदास महंत ..

Published

on

47 वे पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर वस्त्र वितरण का हुआ सफल आयोजन ..

सक्ती, स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के 47 वे पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्त्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मातृ शिशु अस्पताल सक्ती में श्रद्धांजलि एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के सेवा के संकल्प एवं जन सेवा के परंपरा को उनके बताए मार्ग पर चलकर अनवरत जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर मरीजों को डॉ. चरणदास महंत ने फल बिस्किट वितरित किया तथा जरूरत मंद महिलाओं को वस्त्र वितरण किया।

कचहरी परिसर सक्ती में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष संदीप बनाफर एवं लीलाधर चंद्रा तथा अधिवक्ता संघ के सचिव सूरित चंद्रा ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संदीप बनाफर ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को महान व्यक्तित्व के धनी तथा सच्चा गांधीवादी जनसेवक बताया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं, नागरिकों, ग्रामीणों द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया गया तथा उपस्थित जनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, सच्चे गांधीवादी जनसेवक, गरीबों के मसीहा, हसदेव बांगो बांध परियोजना के पैरोकार, निस्वार्थ भाव से जनसेवा के काम करने वाले सच्चा नेता बताया। स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आवश्यकता अनुसार दवा प्राप्त किया।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, जिला विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, नरेश गेवाडीन, महिला जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष श्रीमती मेनका जयसवाल, टीकाराम कुर्रे, अलका जयसवाल, अनीता महंत, रामू , हेमू सोनी, तेज नारायण धीरहे, रनसाय बरेठ, रविंद्र राठौर, संतराम उरांव, बाबूलाल उरांव, भुवनेश्वर चंद्रा, छोटू दास महंत, ताम्रध्वज चंद्रा, गेंद् राम खूटे, संजय कोसले, नरेंद्र धीरहे, सीएमएचओ पूजा अग्रवाल, बीएमओ सक्ती डॉ. सूरज सिंह डॉ. कात्यानी सिंह, विनोद राठौड़, रामगोपाल थवाईत, जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के सचिव सुरित चंद्रा, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, ऋषिकेश चौबे, चितरंजन पटेल, संतोष जायसवाल, महेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रामकृष्ण देवांगन, घनश्याम देवांगन, मनोज जायसवाल, पवन शर्मा, पीयूष राय, गिरधर जायसवाल, कृष्ण कुमार देवांगन, प्यारेलाल पटेल, जगत शर्मा, अश्वनी राठौर, कृष्ण कुमार देवांगन, कमल साहू, कृष्णा साहू, महेश पटेल, गजाधर साहू, ईश्वर देवांगन, धर्मेंद्र सोन, दादू चंद्रा, दुर्गा साहू, भीम देवांगन, हुलास चौहान, प्रदीप गबेल, युवा नेता दिनेश बरेठ, क्लेश पटेल, निर्मल दास महंत, कमल दास महंत, बुधवार दास महंत, कुंदन देवांगन, अजीत क्षत्रीय, अलीम खान, दयादास महंत सहित अन्य अधिवक्ता गण पत्रकारगण नागरिक गण ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़49 मिनट ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending