Connect with us

खबर बिलासपुर

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु समावेशी शिक्षा मेगा कैंप आयोजित ..

Published

on

सहायक उपकरण वितरण एवं चिकित्सकीय आंकलन शिविर में अधिकारियों की सहभागिता ..

बिलासपुर, समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु संचालित समावेशी शिक्षा के तहत् 21 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक जिले के सभी विकासखंडो में आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर के निर्देशानुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के पांचवें वर्षगाठ के अवसर पर जिला स्तर पर इन बच्चों हेतु मेगा केम्प का आयोजन किया जाना था। जिसमें विकासखंड स्तर पर आयोजित शिविरों में अनुपस्थित बच्चों को पुनः अवसर देने हेतु आंकलन सह सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जिला स्तर पर पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या उ.मा. विद्यालय बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार शामिल हुए।

मेगा केम्प में शहरी स्त्रोत केन्द्र, बिल्हा (ग्रामीण), कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर विकासखंड के 39 अस्थि बाधित, 25 श्रवण बाधित, 34 दृष्टि बाधित एवं 28 बौद्धिक निःशक्त बच्चे शामिल हुये। उपस्थित बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण यथा सी.पी. चेयर, व्हील चेयर, बैसाखी, वाकर, श्रवण यंत्र, लो विजन किट, ब्रेेल किट, आक्यूपेसनल किट, एमआर किट, एडीएल किट आदि का वितरण किया गया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर चिकित्सकों से वन टू वन चर्चा की तथा बच्चों के दिव्यांगता के अर्लीइन्टरवेन्सन हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि इन बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुये अनुकूल व्यवहार करे तथा शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। बच्चों में विद्यमान क्षमता के विकास हेतु सतत् रूप से प्रयास करे तथा समाज के मुख्य धारा में शामिल करे।

विकासखंड एवं जिला स्तर तक शिविरों में महति भूमिका निर्वहन करने वाले डॉ. कतलम, डॉ. ए.एस खान, डॉ. अलखनंदा, डॉ. पंकज साहू, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. सी.पी. करन एवं नीरज शुक्ला तथा समावेशी शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन में सतत् रूप से कार्यरत बीआरपी अराधना शर्मा, पूर्णिमा खोब्रागढे़, सुदीप जांगड़े, श्यामनारायण पाण्डेय, गोविन्द बांधे एवं विनिता सिंह को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविन्दम, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टाण्डे, जिला मिशन समन्वयक ओम पाण्डेय, समग्र शिक्षा, एडीपीआ रामेश्वर जायसवाल, एपीसी डॉ. अखिलेश तिवारी, एपीसी डॉ. मुकेश पाण्डेय, यूआरसी वासुदेव पाण्डेय, देवी चंद्राकर, प्रमोद शुक्ला एवं श्रीमती सीमा त्रिपाठी बीआरसीसी के साथ-साथ जिले के सभी बीआरपी, स्पेशल एजुकेटर, शिक्षक एवं पालक उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending