Connect with us

खबर बिलासपुर

सिम्स में ऑपरेशन के दौरान सोनोग्राफी की मदद से निकाले गए लोहे के चार तार ..

Published

on

10 वर्षीय बालक के पैर दर्द से मिली राहत ..

बिलासपुर, सिम्स बिलासपुर ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। रेडियोलॉजी विभाग और सर्जरी विभाग के संयुक्त प्रयास से ऑपरेशन के दौरान सोनोग्राफी की मदद से एक 10 वर्षीय बालक के पैर में फंसे लोहे के चार तार को सफलतापूर्वक निकाला गया।

लमेर निवासी 10 वर्षीय आदित्य खांडे पिता दीप कुमार लगभग चार माह पूर्व साइकिल चलाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में साइकिल का टायर फटने से बाहर निकला लोहे का तार उसके दाहिने पैर में घुस गया। तार पैर में टूटकर अंदर फंस गया और चार टुकड़ों में लगभग 2 से 5 सेमी लंबाई में मांसपेशियों में धंस गया। इसके बाद बच्चे को लगातार सूजन और दर्द की शिकायत बनी रही।

तीन दिन पूर्व परिजन उसे सिम्स के सर्जरी विभाग में लेकर पहुंचे, जहां सर्जन डॉ. बी.डी. तिवारी ने जाँच करवाई। एक्सरे और सोनोग्राफी से यह पुष्टि हुई कि तार पैर की मांसपेशियों में गहराई तक धंसा हुआ है, और अंदर ही अंदर मवाद बन चुका है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. ओ.पी. राज एवं डॉ. बी.डी. तिवारी ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। परंतु ऑपरेशन के दौरान चीरफाड़ को न्यूनतम रखने और तारों की सटीक जगह जानने के लिए रेडियोलॉजी विभाग की मदद ली गई। विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के निर्देशन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमन अग्रवाल ने ऑपरेशन थिएटर में ही लाइव सोनोग्राफी के माध्यम से लोहे के तारों की सटीक स्थिति चिन्हित की। इसके आधार पर सर्जनों ने बहुत ही कम चीरफाड़ कर सफलतापूर्वक सभी चारो तारों को निकाल दिया गाया सर्जरी वार्ड मे इलाज जारी है

इस जटिल ऑपरेशन में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. भावना रायजादा, डॉ. मिल्टन, डॉ. श्वेता कुजूर, और डॉ. मयंक अग्रे का सराहनीय योगदान रहा।

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमनेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने सभी चिकित्सकों की इस सामूहिक उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा,

“दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए आपकी चिकित्सीय निष्ठा और परिश्रम अनुकरणीय हैं। आपके समर्पण और सेवा भावना को संस्थान गौरव की दृष्टि से देखता है। इसी प्रकार आगे भी संस्था का नाम रोशन करते रहें।”

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 days ago

शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही की शुरुआत “राष्ट्रगान और राजकीय गीत” से ना होना गौरवशाली परंपरा के विरुद्ध – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ..

”जन गण मन” राष्ट्रीय एकता और “अरपा पैरी के धार” राज्य की सांस्कृतिक पहचान का जानबूझकर अपमान – अर्जुन राठौर...

खबर सक्ती ...3 days ago

आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई ..

6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी...

खबर सक्ती ...4 days ago

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. चरणदास महंत जी का जन्मदिन ..

दृष्टिबाधित विद्यालय में कंबल व फल वितरण, बच्चों ने गीत गाकर दी बधाई , स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में...

खबर सक्ती ...4 days ago

सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के विशेष प्रयासों से किरारी में निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जाँच शिविर, 14 दिसंबर को होगा आयोजन ..

एम.जी.एम. आंख अस्पताल के सहयोग से ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन सुविधा .. सक्ती, ग्राम पंचायत किरारी में...

खबर सक्ती ...4 days ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन पर नगर मे फल वितरण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म वस्त्र वितरण का किया आयोजन ..

नगर में डॉ. महंत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया – अधिवक्ता राकेश महंत .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...4 days ago

सक्ती में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर शराब व 400 किलो लाहन नष्ट ..

सक्ती, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग सक्ती...

खबर सक्ती ...4 days ago

डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन सक्ती में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ..

दृष्टिबाधित बच्चों को नाश्ता-अनाज वितरण, वृक्षारोपण कर दिया सेवा और संवेदना का संदेश – गिरधर जायसवाल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर5 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर डॉ. चरणदास महंत ने व्यक्त किया गहरा शोक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ...

ख़बर रायपुर5 days ago

शासन के 2 वर्ष : जनविश्वास से जनकल्याण तक – शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स...

खबर सक्ती ...5 days ago

सक्ती में अवैध धान परिवहन पर खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी धान जप्त — पुलिस को सौंपा वाहन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए चलाए जा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending