Connect with us

खबर सक्ती ...

सनातन की गोद में लौटे 35 परिवार, सक्ती के जोबा धाम में हुआ भव्य घरवापसी कार्यक्रम ..

Published

on

श्रावण के अंतिम सोमवार को रूद्र महाभिषेक एवं घरवापसी कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब ,

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने संतों के सान्निध्य में कराया धर्मांतरण से लौटे परिवारों का आत्मसम्मान के साथ पुनर्संस्कार ..

सक्ती, श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सक्ती जिले के जोबा आनंद शीला आश्रम, तुर्रीधाम महादेव की पावन धरा पर धर्म सेना मातृशक्ति, सक्ती के तत्वावधान में “शिव शक्ति रूद्र महाभिषेक” एवं 35 धर्मांतरित परिवारों की घरवापसी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजनीय संतों के सान्निध्य में 35 परिवारों के पैर धोकर उन्हें सहसम्मान सनातन धर्म में पुनः स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, यह घरवापसी केवल धर्म नहीं, आत्मा का पुनरुद्धार है, जो राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है।

कार्यक्रम की शुरुआत तुर्रीधाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ हुई, जिसके बाद मंदिर समिति व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक सहयोग व आश्रम विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई।

जोबा आश्रम परिसर में हुए मुख्य कार्यक्रम में रूद्र महाभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमें विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया गया। इस दिव्य अनुष्ठान में श्रद्धालु भावविभोर होकर शामिल हुए।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि धर्मान्तरण के षड्यंत्र देश की जड़ों को खोखला कर रहे हैं। हाल ही में दुर्ग में जनजातीय बेटियों को धर्मांतरण और मानव तस्करी में फंसाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने एनआईए/सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि आज का आयोजन शैतानी शक्तियों के खिलाफ सामाजिक चेतना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथा वाचिका दीदी प्रज्ञा भारती, आश्रम संरक्षक स्वामी दिव्यानंद जी (ओम बाबा), स्वामी कौशलेन्द्र कृष्ण महाराज, अंजू जयनारायण गबेल (सनातन सेविका), आयुष शर्मा, परमहंस अग्रज जी, कपिल शास्त्री, आचार्य राकेश जी सहित अनेक धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की भागीदारी रही।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि जब समाज संगठित होता है, तो धर्मांतरण जैसी चुनौतियों का समाधान संभव है। 35 परिवारों की घरवापसी सनातन धर्म की विजय का प्रतीक बनी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending