Connect with us

खबर सक्ती ...

थाना सक्ती की बड़ी सफलता: मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी सहित दो नाबालिग चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद ..

Published

on

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी विरेन्द्र महंत सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन चोरी की मोटर सायकल बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90,000 रुपये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनीष तेंदुलकर निवासी सेंदुरी, थाना जैजैपुर ने दिनांक 3 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने मोटर सायकल हीरो होंडा स्प्लेंडर (CG 11 CF 6692) को सक्ती के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास खड़ा कर परीक्षा दिलाने गया था। दोपहर 1:30 बजे लौटने पर उसने देखा कि मोटर सायकल चोरी हो चुकी थी।

थाना सक्ती पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से जांच प्रारंभ की गई। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर संदेह के आधार पर परसदाखुर्द निवासी विरेन्द्र महंत (33 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर उक्त बाइक चोरी की थी। साथ ही, एक माह पूर्व बुधवारी बाजार, सक्ती से दो अन्य मोटर सायकल भी चोरी कर रेस्ट हाउस के पास छुपा कर रखी थी।

पुलिस ने तीनों मोटर सायकलों को बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी विरेंद्र महंत के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उसे 6 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि एंथोनी एक्का, प्र.आर. शब्बीर मेमन, संजीव शर्मा, आरक्षक यादराम चंद्रा, जोगेश राठौर तथा थाना सक्ती स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending