Connect with us

खबर रायगढ़

कोटवार मीटिंग एवं सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं, शिक्षकों और कोटवारो का हुआ सम्मान ..

Published

on

चौकी जोबी में प्रेरणादायक कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान ,

पुलिस ने समाजसेवा, शिक्षा और कानून-व्यवस्था में योगदान देने वालों का किया उत्साहवर्धन ..

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में 10 अगस्त 2025 को थाना कापू एवं पुलिस चौकी जोबी में कोटवार मीटिंग आयोजित की गई जिसमें कोटवारों को उनके दायित्वों का उचित निवर्हन के संबंध में निर्देश दिया गया। चौकी जोबी में साथ ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर चौकी प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर ने क्षेत्र के मेधावी छात्राओं, शिक्षकों और कोटवार को उनके प्रेरणादायक कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक सेवा और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं और पुलिस ऐसे व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करती है।

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरकानारा की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी ममता साहू तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगोई की कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी सोनिया पटेल को परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राथमिक शाला टांडापारा के शिक्षक परमानंद उर्फ बबूलाल राठिया और प्राथमिक शाला गोरपार के शिक्षक जयसिंह राठिया को भी सम्मान प्रदान किया गया। ग्राम सुरक्षा और सूचना संप्रेषण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए ग्राम कोटवार छोटे पंडरमुडा के मंगलदास महंत को प्रशस्ति पत्र देकर सराहा गया। चौकी प्रभारी ने उपस्थित सभी को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक रहने तथा अपने क्षेत्र में लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।

इससे पहले, 9 अगस्त को थाना लैलूंगा में आयोजित ग्राम कोटवारों की बैठक में उन्हें नियमित रूप से थाना में उपस्थित होने, तथा गांव में होने वाली घटनाओं और दुर्घटनाओं की त्वरित सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस द्वारा इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान देना और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

बडी खबर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितता, 38 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई ..

31 कर्मचारी निलंबित, तीन पर एफआईआर, एक की सेवा समाप्ति , प्रदेश के 12 जिलों में धान खरीदी में गंभीर...

खबर कोरबा18 घंटे ago

धान खरीदी केंद्र में दंतैल हाथी की दस्तक, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी ..

जिले में हाथियों की बढ़ती आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम की उठाई मांग .. कोरबा, जिले के चचिया...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 341368.72 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी ..

धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 3806 टोकन .. सक्ती, प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 10 से 25 फरवरी 2026 तक होगी आयोजित ..

             सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग जिला सक्ती द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (हाथीपांव) हेतु सामूहिक दवा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण, किसानों की सुविधा पर विशेष जोर ..

जिले में 31 जनवरी तक जारी धान खरीदी, व्यवस्थाओं की लगातार हो रही निगरानी .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

टीबी उन्मूलन की दिशा में जिला सक्ती की ठोस पहल, मालखरोदा में 24 मरीजों को मिला पोषण आहार ..

स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय पहल: टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट वितरण से उपचार को मिला संबल .. सक्ती, जिले...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महंत दंपति ने दिव्यांग बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति ..

नन्हे सितारों की मुस्कान में दिखी त्योहार की असली मिठास, डॉ. महंत हुए भावुक .. रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ , तातापानी महोत्सव के लिए हर साल 25 लाख रुपये:...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात ..

वीर शहीद दीपक भारद्वाज को नमन: मुख्यमंत्री साय ने कहा — युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है उनका बलिदान .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending