Connect with us

खबर सक्ती ...

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर सक्ती भाजपा की कार्यशाला संपन्न ..

Published

on

10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम जिले में होंगे आयोजित ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तय करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा एवं प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ता निर्मल सिन्हा ने कहा कि 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। जहां संभव हो, बच्चों के हाथों से ध्वजारोहण कराया जाएगा और 15 अगस्त की शाम को सम्मानपूर्वक तिरंगा उतारा जाएगा। इस अवधि में स्वतंत्रता संग्राम एवं युद्ध स्मारकों के पास स्वच्छता अभियान और अधिक से अधिक पौधारोपण भी किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने बताया कि यह अभियान स्वतंत्रता का उत्सव – स्वच्छता के संग थीम पर आधारित है। कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों में तिरंगा लगाने के साथ-साथ लोगों को प्रेरित करेंगे और तिरंगा लगाने की सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा फहराते समय पूरे परिवार, विशेषकर बच्चों को शामिल किया जाए ताकि उनमें बचपन से ही देशभक्ति की भावना जागृत हो। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नेतराम चंद्रा ने किया तथा जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूषण चंद्रा, अमृतलाल चंद्रा, संजय रामचंद्र, सक्ती जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, जैजैपुर जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, रूपा सिंहदेव, रामनरेश यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, प्रकाश साहू, रंजीत अजगले, अभिषेक शर्मा, गेंदराम मनहर, पहलवान दास महंत, जीवेंद्र गबेल, दिनेश बरेठ, भारत यादव, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, अरुण शर्मा, विनोद पांडे, गोविंद देवांगन, राजेंद्र राठौर, घसियाराम यादव, गजेंद्र राठौर, विजय जायसवाल, रोशन राठौर, परमेश्वर साहू सहित जिले के पदाधिकारीगण, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला एवं मंडल महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी /प्रभारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending