खबर सक्ती ...
नगरदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोटर साइकिल चोर व खरीददार गिरफ्तार ..

चोरी की गई बाइक बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर ..
सक्ती, थाना नगरदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटर साइकिल चोरी के मामले में चोर और खरीददार दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की गई वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गुरु प्रसाद साहू निवासी पतेरापाली कला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अगस्त की रात करीब 8 बजे उसने अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (लाल-काले रंग, क्रमांक CG 11 CH 0468) घर के सामने खड़ी की थी। रात 11:30 बजे बाहर आने पर देखा कि मोटर साइकिल गायब थी। अज्ञात चोर के खिलाफ थाना नगरदा में अपराध क्रमांक 71/25, धारा 303 (2), बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही नवल कुमार सिदार (22 वर्ष) निवासी पतेरापाली कला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि वाहन को ग्राम खैरा निवासी जितेंद्र गवेल को 5,000 रुपये में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जितेंद्र गवेल से वाहन बरामद किया, साथ ही नवल से बिक्री की नगदी राशि 200 रुपये जब्त की। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक विंटन कुमार साहू, सउनि गजेन्द्र सोनी, सउनि व्ही.के. तिवारी, आरक्षक संतोष गवेल, गणेश कंवर एवं घनश्याम यादव का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login