Connect with us

खबर रायगढ़

अमलीभौना बाबाधाम रोड पर हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए पुलिस, परिवहन, पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम का निरीक्षण ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस चौकी जूटमिल क्षेत्र के अंतर्गत अमलीभौना बाबाधाम रोड पर 27 जुलाई को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को सामने से आ रहे ट्रेलर वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण (PWD) और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने 8 अगस्त को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनाक्रम की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण का उद्देश्य न केवल इस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाना था, बल्कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और व्यावहारिक उपाय तलाशना भी था। संयुक्त टीम ने मौके पर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और दृश्य अवरोध जैसे कारकों का बारीकी से अध्ययन किया। अधिकारियों ने पाया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है, ताकि वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस निरीक्षण में जिला परिवहन अधिकारी अमित प्रकाश कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग से भूपेन्द्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. प्रदीप पटेल, iRad/eDAR परियोजना से डीआरएम दुर्गा प्रसाद, तथा थाना जूटमिल से प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी और सतीश पाठक मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की सिफारिश की, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending