खबर सक्ती ...
कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का प्रादेशिक सम्मेलन 28 को – चंद्र प्रकाश तिवारी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ कैशलैस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का प्रादेशिक सम्मेलन 28 अगस्त को वैशाली नगर के लोकांगन में सुबह 10 बजे से होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन रहेंगे। रिकेश सेन द्वारा विधानसभा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 5 लाख कर्मचारी एवं उनके परिवार की प्रमुख मांग कैशलैस चिकित्सा का समर्थन करते हुए प्रश्न लगाया गया था जिसके जवाब में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा सकारात्मक जवाब दिया गया और जल्द ही प्रदेश में कैशलैस चिकित्सा लागू करने का आश्वासन दिया गया।
28 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के प्रदेश संरक्षक राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर, सभी संभागीय अध्यक्ष, सक्ती जिला अध्यक्ष अजय सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष लोग लगे हुए हैं। लोकांगन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन सहित अतिथियों का एवं संगठन के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाना है।
उक्त जानकारी संघ के संभागीय सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने प्रदान किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login