Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में महाशिविर ज्वाल समारोह सम्पन्न ..

Published

on

जिला मुख्य आयुक्त ने सभी प्रशिक्षु स्काउटर गाइडर को दी बधाई ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल डॉ. रमेन डेका के मुख्य संरक्षण व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के संरक्षण तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता व राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में स्काउटिंग- गाइडिंग गतिविधि के विस्तार के लिए सभी विद्यालयों में बालक -बालिकाओं के लिए स्काउट्स गाइड्स दल संचालक हेतु यूनिट लीडर तैयार करने के लिए राज्य भर के विभिन्न जिलों में बेसिक यूनिट लीडर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है ।इसी कड़ी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती की यूनिट लीडर बेसिक प्रशिक्षण की बहुप्रशिक्षित मांग को राज्य मुख्यालय ने स्वीकृति प्रदान कर जिला में यूनिट लीडर बेसिक प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान की गई।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती द्वारा कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के संरक्षण, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में 18 से 24 अगस्त 2025 तक शासकीय अनुसूचित जाति बालक आश्रम शाला अड़भार में आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण में स्काउट मास्टर के लिए 17, गाइड कैप्टन के लिए 15, रोवर स्काउट लीडर के लिए 18 एवं रेंजर लीडर के लिए 18, इस तरह कुल 68 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बेसिक ट्रेनिंग में भाग लिया। प्रशिक्षण के लिए राज्य मुख्यालय द्वारा दक्ष एवं कुशल तथा स्काउटिंग- गाइडिंग के विषय विशेषज्ञ संचालक मंडल का गठन किया गया। जिसमें स्काउट विभाग के शिविर संचालक दिगंबर सिंह कौशिक ए .एल .टी. (कोरबा), सहायक शिविर संचालक प्रीतम राजवाड़े (कोरबा), पूरन लाल पटेल (जांजगीर), रोवर विभाग के शिविर संचालक अक्षय सतपथी ए.एल.टी (रायगढ़), सहायक शिविर संचालक संतोष त्रिपाठी (बिलासपुर), गाइड विभाग की शिविर संचालक डॉक्टर धनमत महंत ए. एल.टी. (जांजगीर), सहायक शिविर संचालक पूर्णिमा भट्टाचार्य (कोरबा), अर्चना मसीह (जी.पी.एम) व रेंजर विभाग की शिविर संचालक साहिना परवीन ए.एल.टी. (रायपुर), सहायक शिविर संचालक संचालक लक्ष्मी किरण महंत (रायगढ़) ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। प्रशिक्षण शिविर समापन की पूर्व संध्या पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व नितिन सोनी संचालक गुंजन पब्लिक स्कूल सक्ती एवं लखेश्वर श्याम प्रधान पाठक पोता व समाज सेवी के विशिष्ट आतिथ्य में महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रशिक्षु स्काउटर एवं गाइडर ने देश भक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसदा खुर्द के सक्रिय यूनिट लीडर कमलादपी गबेल एवं सुरेन्द्र सिदार द्वारा प्रशिक्षित राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों एवं शिविर में अपनी सेवा के द्वारा अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले रोवर एवं रेंजर बच्चों को जिला मुख्य आयुक्त के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद से रोवर विद्यासागर, अभिषेक, अमित बंजारे, हलधर साहू,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनियाकला से रोवर मयंक खूंटे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद से रोवर हलधर साहू , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवराघटा से रोवर रणवीर चौहान, मुकेशखूंटे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा खुर्द से रोवर लक्की सिदार, रोहन कुमार केवट, पुष्कर सिंह जगत और देवराज पटेल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती से रेंजर खुशी खूंटे, खिलेश्वरी कर्ष, खुशी यादव, लिपिका साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सपोस से रेंजर ममता यादव, अनीता पटेल, ज्योति बरेठ, सानिया बघेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसानिया कला से रेंजर अनीशा सिदार, मौलश्री सिदार को सेवा प्रमाण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी प्रशिक्षित यूनिट लीडरों से हमारा जिला संघ और मजबूत बनेगा एवं सेवा कार्यों में और गति आएगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि लखेश्वर श्याम ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों में अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना का विकास करता है।
इस अवसर पर संचालक मंडल के साथ जिला संघ सक्ती पदाधिकारी एवं यूनिट लीडर मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन भानु लाल महंत जिला सचिव ने किया, एवं आभार प्रदर्शन श्याम मनोहर द्विवेदी सहायक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) के द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending