Connect with us

खबर रायगढ़

रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो महिला आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

जोबी पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा, रायगढ़ और उत्तर प्रदेश के आरोपी शामिल ,

जोबी के ग्राम कुर्रू में ओड़िशा का गांजा डम्प कर उत्तर प्रदेश की जा रही थी सप्लाई ,

महिला आरोपी अनिता अगरिया और सरस्वती साहू गिरफ्तार, पूछताछ में खुला गिरोह का राज ,

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश, मनोज साहू और लवकेश पांडे पुलिस की रडार पर ,

एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय सफलता ..

रायगढ़, रायगढ़ पुलिस को शनिवार शाम एक बड़ी सफलता मिली जब पुलिस चौकी जोबी की टीम ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली महिला अनीता बाई अगरिया के घर दबिश देकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपिया के घर से 62 पैकेट में रखा कुल 64 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर हुई इस रेड के दौरान जब आरोपिया से पूछताछ की गई तो उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताए, जिनमें रायगढ़ की सरस्वती साहू, उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू तथा उत्तर प्रदेश का लवकेश पांडे शामिल हैं। पूछताछ में आरोपिया ने खुलासा किया कि उड़ीसा से गांजा लाकर अनिता अगरिया के घर में डंप किया जाता है और फिर उसे ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश भेजा जाता है। अनीता बाई ने बताया कि उसके घर बरामद गांजा बीती रात सरस्वती का भाई मनोज और उसका साथी कार में लेकर आए थे।

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जोबी पुलिस ने रायगढ़ में दबिश दी और गिरोह की दूसरी सदस्य सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर लिया। उससे मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी जांच में आरोपियों के बीच लगातार फोन पर संपर्क की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने अनीता अगरिया और सरस्वती साहू दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मनोज साहू, लवकेश पांडे और उसका साथी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ आरक्षक घनश्याम सिदार, इतवारी कंवर, अश्वनी सिदार, राजेश राठिया, राजेंद्र राठिया और महिला आरक्षक ऐमेरेसिंया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जोबी पुलिस क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपियों का विवरण –

(1) अनीता बाई अगरिया पिता बिहानू उम्र 30 वर्ष निवासी कुरू चौकी जोबी थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.)
(2) सरस्वती साहू पति संदीप साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी कॉलोनी बोईरदादर रायगढ़
(3) लवलेश पाण्डेय निवासी उत्तर प्रदेश (फरार)
(4) मनोज उर्फ छोटू साहू निवासी रायगढ (फरार)
(5) मनोज साहू का साथी (फरार)

बरामद संपत्ति –

(1) कुल 62 पैकेट गांजा जुमला वजनी करीब 64 किलो 360 ग्राम जुमला करीब कीमती 6,40,000 रूपये
(2) आरोपिया अनिता का एक नग विवो कंपनी का स्कीनटच मोबाईल कीमती 15000
(3) आरोपिया सरस्वती साहू का एक नग रियल-मी कंपनी का स्कीनटच मोबाईल कीमती 15000
जुमला कीमती-6,70,000 रूपये।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending