Connect with us

खबर रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार ..

Published

on

10 मामलों में कोतवाली पुलिस को थी वारंटी की तलाश, कोर्ट पेश कर भेजा जेल ..

रायगढ़, एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है, शातिर वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर पुलिस को कई बार चकमा दे चुका था और पुलिस के आने की भनक पर लुक छिप जाता था।

जानकारी के मुताबिक, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ (छत्तीसगढ़) प्रवीण मिश्रा की अदालत में आरोपी के खिलाफ 10 परिवाद दायर हैं। इन प्रकरणों में आरोपी के विरुद्ध 01 जमानतीय व 09 गैर-जमानतीय वारंट जारी किए गए थे।

माननीय न्यायालय द्वारा 07 अगस्त 2025 को वारंट तामिली हेतु पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को निर्देशित किया गया था। इसके तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। अनुमति प्राप्त होने के बाद 22 अगस्त 2025 को उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम नई दिल्ली रवाना हुई।

पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर 25 अगस्त 2025 को देर रात मयूर विहार थाना पुलिस के सहयोग से छापा मारकर वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 27 अगस्त 2025 को आरोपी को न्यायालय रायगढ़ में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट पर वारंटी को जेल दाखिल किया गया है।

गौरतलब है कि लक्ष्मेश्वर ठाकुर निवासी दिल्ली ने इन्वेस्टमेंट कंपनी में रकम जमा करने पर 30% त्रैमासिक लाभ का झांसा देकर रायगढ़ के व्यवसायी से ठगी के मामले (अपराध क्रमांक 656/2020, धारा 406, 420 भादवि) में कोतवाली पुलिस कार्यवाही की गई है, यह प्रकरण न्यायालय में लंबित है।

10 परिवाद में जारी वारंट के पालन में वारंटी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल और साइबर सेल आरक्षक धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending