ख़बर रायपुर
नाबालिग से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पोक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल ..

रायगढ़, कोतरारोड पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपित युवक सागर कुमार साहू (25 वर्ष) निवासी किरोड़ीमल नगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने में कल लिखित आवेदन देकर बताया कि पिछले दो सालों से आरोपी रास्ते में आते-जाते समय फब्तियां कसकर उसे परेशान करता था। परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।
26 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीड़िता के कोचिंग जाते समय रास्ते में गंदी नियत से छेड़छाड़ की। इस पर थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 361/2025 धारा 74, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी को किरोड़ीमल क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, आरक्षक चंद्रेश पांडे और चूड़ामणी गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login