Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का 22वां दिन, रोटी पर लिखवाया ‘सम्मान, न्याय, गारंटी’..

Published

on

सक्ती, जिला सक्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारी अब रचनात्मक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

आज हड़ताली कर्मचारियों ने पंडाल में “रोटी–संघर्ष–सेवा के बदले सम्मान दो” अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कर्मचारियों ने रोटियों पर ‘सम्मान’, ‘न्याय’ और ‘गारंटी’ जैसे संदेश लिखवाकर अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन उनकी पीड़ा और मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का एक तरीका है।

कर्मचारियों का आरोप है कि वे बीते दो दशकों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं, लेकिन उन्हें अब तक नियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है। साथ ही वेतन विसंगति दूर करने और सेवा शर्तों में सुधार जैसे बुनियादी अधिकारों से भी वंचित हैं। हड़तालियों ने कहा कि उनका संघर्ष केवल अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए है।

एक हड़ताली कर्मचारी ने कहा, हमारी रोटी सुरक्षित करो, हमारी सेवा का सम्मान करो। हम प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए तत्पर हैं, लेकिन हमें भी उचित हक और सम्मान चाहिए।

कर्मचारियों ने सरकार को उनकी 10 सूत्रीय मांगों की याद दिलाई, जिसमें नियमितीकरण, समान वेतन, सेवा शर्तों का सुधार और स्थायी नियुक्ति जैसे मुद्दे शामिल हैं। हड़तालियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा आने के बावजूद एनएचएम कर्मचारी अपने हक की लड़ाई को न्यायोचित बताते हुए डटे हुए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending