Connect with us

खबर सक्ती ...

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

Published

on

सक्ती, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सक्ती में आज विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लीना अग्रवाल, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सक्ती तथा विशेष अतिथि श्रीमती गंगा पटेल, विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर श्रीमती लीना अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर वर्ष 8 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य साक्षरता के महत्व को बढ़ावा देना और निरक्षरता को समाप्त करना है। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट, बालकों के अधिकार तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर भी छात्रों को जागरूक किया।

विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को किसी भी कानूनी समस्या का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। माननीय न्यायाधीश महोदयाओं का स्वागत मंगल तिलक से किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्राचार्य पूरनगिरी गोस्वामी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण किरण चौहान, रामनरेश यादव, पवन साहू, जुगनू राम रात्रे, बिहारी लाल राठौर, मानकुंवर, रजनी यादव तथा पैरालीगल वॉलंटियर मनीष साहू और प्रहलाद बंजारे उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending