खबर सक्ती ...
दिल्ली में आयोजित भाजपा सांसदों की कार्यशाला में शामिल हुईं सांसद कमलेश जांगड़े ..

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से सांसदों में नई ऊर्जा का संचार ..
सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला विचारों का संगम और ‘सेवा, संगठन एवं समर्पण’ की भावना का अद्भुत अनुभव रही।
सांसद जांगड़े ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्रहित और संगठन को सशक्त बनाने के विचारों से सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने हमें यह सिखाया कि संगठन की आत्मा हर कार्यकर्ता में बसती है।

कार्यशाला का सबसे प्रेरणादायी क्षण वह रहा जब प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सबसे पीछे बैठकर सांसदों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। इससे यह संदेश मिला कि सच्चा नेता केवल नेतृत्व ही नहीं करता, बल्कि पीछे रहकर भी प्रेरणा देता है।
सांसद ने कहा कि यह कार्यशाला संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा के संकल्प और राजनीतिक मूल्यों को और मजबूत करने का अवसर बनी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस अनुभव से वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण भाव से कार्य करेंगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login