Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में डायलिसिस यूनिट का पहला सफल डायलिसिस, स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर ..

Published

on

सक्ती, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती डॉ पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में डायलिसिस यूनिट के पहले मरीज का सफल डायलिसिस सम्पन्न किया गया, जो जिले के स्वास्थ्य सेवा तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सक्ति जिले में डायलिसिस यूनिट की पहली कार्यात्मक सफलता है, जिसने जिले को नई पहचान दिलाई है। मरीज की रिपोर्ट में सेरोलॉजी नेगेटिव प्राप्त हुआ है, तथा वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य और स्वास्थ्य में निरंतर सुधारशील है। चिकित्सा दल द्वारा मरीज को अत्यंत सतर्कता के साथ फालोअप किया जा रहा है। यह संपूर्ण प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूर्ण की गई. जो स्वास्थ्य विभाग की दक्षता और सेवा भावना का परिचायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती डॉ पूजा अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे जिले के लिए गर्व का विषय है कि अब डायलिसिस जैसी अत्याधुनिक सेवा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है। इससे मरीजों को अब दूरस्थ स्थानों तक उपचार हेतु नहीं जाना पड़ेगा। यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य तंत्र को सशक्त बनाएगी और समय पर उपचार उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को जीवन रक्षक सुविधा मिलेगी। डायलिसिस यूनिट की स्थापना एवं संचालन से सक्ति जिले के साथ-साथ समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

अब गंभीर किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा या अन्य बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी, जिससे उनका समय, धन और श्रम तीनों की बचत होगी। सफल डायलिसिस के इस प्रथम प्रकरण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती की चिकित्सा विशेषज्ञ टीम, तकनीकी स्टाफ एवं नर्सिंग कर्मचारी ने उकृष्ट समन्वय का प्रदर्शन किया। टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक सभी मानकों को पूर्ण किया, जिससे मरीज की स्थिति में सकारात्मक सुधार देखने को मिला। यह उपलब्धि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जिसने चिकित्सा ढांचे को नई दिशा प्रदान की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सक्ति ब्लॉक आने वाले समय में जिले का मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। यहां मिलने वाली सुविधाएं अब शहरी अस्पतालों के समकक्ष हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..24 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending