Connect with us

खबर सक्ती ...

सामाजिक विकास के लिए एकजुटता व भाईचारा बहुत जरूरी – एल.एल.कोसले प्रदेशाध्यक्ष प्रगतिशील छग सतनामी समाज ..

Published

on

सतनामी समाज ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए समाज के प्रतिभावान छात्र लक्ष्मी नारायण धीरहे को दी 50000रू की आर्थिक मदद ,

मालखरौदा सतनाम भवन में प्रगतिशील छग सतनामी समाज की बैठक सम्पन्न ..

सक्ती, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई की महत्वपूर्ण बैठक मालखरौदा स्थित सतनाम भवन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल.‌कोसले रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज ने किया।‌ विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम टांडे, प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी श्यामलाल सितारे व डमरू प्रसाद मनहर उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष छोटेलाल सहित संरक्षक मनहरण मनहर, पूरन भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रामीन सोनवानी, संरक्षक देवा लहरे, जिला प्रवक्ता उदय मधुकर, मालखरौदा अध्यक्ष जी आर बंजारे, जैजैपुर अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, डभरा अध्यक्ष रेशम कुर्रे, सक्ती अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष बंशी खांडे सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने अपने प्रदेशाध्यक्ष का फूलमाला से आत्मीय अभिनंदन किया।

इस मौके पर अपने उद्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष एल.एल.कोसले ने सामाजिक विकास के लिए लोगों में सामाजिक एकजुटता व भाईचारे का भाव दिलों में होना जरूरी बताया। प्रदेशाध्यक्ष श्री कोसले ने आगे कहा कि आगामी दिनों में होने वाले जिला कमेटी सहित सभी सामाजिक संगठनात्मक चुनावों में आपसी सहमति बनाते हुए पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध कराने का आह्वान किया। ताकि आपसी भाईचारा व सामाजिक एकजुटता को और भी मजबूती मिले। प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे ने कहा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को संगठन के नियम कानून की जानकारी अनिवार्य रूप से होने चाहिए। ताकि वे उसके अनुरूप व्यवहार करते हुए सामाजिक विकास के कार्यों को अंजाम दे सकें। कोषाध्यक्ष श्याम टांडे ने कहा सामाजिक चुनावों में पदाधिकारियों का चुनाव आपसी सहमति व समन्वय से कराने का आग्रह किया।

उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन गये प्रतिभावान छात्र लक्ष्मी नारायण धीरहे को 50000रू की आर्थिक मदद दी –

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला कमेटी सक्ती ने अपने प्रदेशाध्यक्ष एल एल कोसले की उपस्थिति में सक्ती जिले के हसौद से उच्च अध्ययन के लिए ब्रिटेन गये प्रतिभावान छात्र लक्ष्मी नारायण धीरहे को उसकी पढ़ाई लिखाई में सहयोग हेतु 50000रू की आर्थिक मदद की। यह राशि प्रदेशाध्यक्ष एल एल कोसले ने जिला कमेटी सहित सभी ब्लाक पदाधिकारियों की उपस्थिति में छात्र के माता-पिता को दी । इस मौके पर सतनामी समाज ने छात्र लक्ष्मी नारायण के माता-पिता का सम्मान किया और छात्र लक्ष्मी नारायण को अपनी शुभकामनाएं दी। विदित हो कि हसौद निवासी मेघावी छात्र पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से अकेले उच्च शिक्षा हेतु ब्रिटेन गये हैं। वे ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी आफ लिवरपूल में अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय पर स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं।‌

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending