Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर सक्ती में मची हलचल, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह ..

Published

on

अधिवक्ता गिरधर जायसवाल का नाम चर्चा में सबसे आगे ..

सक्ती, संगठन सृजन अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने इस बार कार्यकर्ताओं के बीच से ही जिलाध्यक्ष चुनने की मंशा जाहिर की है। इसी क्रम में सक्ती जिले के लिए एआईसीसी ने अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक जनक ध्रुव तथा पूर्व राज्यसभा सांसद इंग्रिड मेखलाओड़ को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पिछले दो दिनों से शहर के होटल वासु रिसोर्ट में कांग्रेस के दावेदारों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, विधायक रामकुमार यादव (चंद्रपुर), पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, चैन सिंह सामले सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी से पर्यवेक्षक दल ने फीडबैक लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की।

डॉ. महंत ने पत्रकार वार्ता में स्पष्ट कहा कि —

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे नेता राहुल गांधी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं के बीच से ही जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। इसमें मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। सभी कांग्रेसजन एक परिवार हैं।

पर्यवेक्षक विवेक बंसल ने बताया कि सक्ती के अलावा वे मालखरौदा, डभरा, हसौद और जैजैपुर जाकर भी कार्यकर्ताओं व सामाजिक प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले से मिले फीडबैक के आधार पर छह दावेदारों के नाम की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, सक्ती जिले में अब तक 25 से अधिक दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। इनमें अधिवक्ता गिरधर जायसवाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। विभिन्न समाजों, व्यापारी संगठनों, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके नाम का जोरदार समर्थन किया है।

अधिवक्ता गिरधर जायसवाल पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। छात्र संगठन से लेकर सेवादल, युवक कांग्रेस और अन्य मोर्चों में उन्होंने जिम्मेदारी निभाई है। वे वर्तमान में कलार समाज के जिलाध्यक्ष भी हैं और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के करीबी समर्थकों में गिने जाते हैं।

अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने कहा—

पार्टी जिसे भी जिलाध्यक्ष बनाती है, हम सभी का दायित्व है कि मिलजुलकर कांग्रेस को मजबूत करें। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरे नाम का प्रस्ताव पर्यवेक्षक व हमारे नेता डॉ. महंत के समक्ष रखा। कांग्रेस कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ा पद है।

संगठन सृजन अभियान के इस चरण में जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और एकजुटता देखने को मिल रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending