Connect with us

खबर सक्ती ...

सांसद कमलेश जांगड़े ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च की तैयारियों के संबंध में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ..

Published

on

तुर्रीधाम से सामुदायिक भवन सक्ती तक यूनिटी मार्च पदयात्रा का होगा आयोजन ..

सक्ती, भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर आज लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में यूनिटी मार्च के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की गई और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बताया कि सक्ती जिले में तुर्रीधाम से सामुदायिक भवन सक्ती तक यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनिटी मार्च का आयोजन 9 नवंबर 2025 को धार्मिक स्थल तुर्रीधाम से सुबह 9 बजे शुभारंभ किया जाएगा।

लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला यूनिटी मार्च बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान आमजन को सरदार पटेल जी के देशभक्ति और उनके योगदान से स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और आमजन सहित सभी वर्ग को जागरूक करने के लिए विद्यालयों में निबंध कार्यक्रम, गांव गांव में नुक्कड़ नाटक सहित अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर सरदार पटेल जी के योगदान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। सांसद ने बताया कि यूनिटी मार्च पदयात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर माल्यार्पण करते हुवे पदयात्रा आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्रनिर्माण के योगदान से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगी। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए। इसी क्रम में संबोधित करते हुवे जगन्नाथ पाणिग्रही ने बैठक में सरदार पटेल जी के देशभक्ति और विभिन्न संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के देश के लिए दिए गए योगदान से आमजन को जागरूक करने के लिए गांव गांव में नुक्कड़ नाटक, निबन्ध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित कराए। उन्होंने कहा कि एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने आयोजन में समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, एनजीओ, आमनागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने कहा। इसी क्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले में यूनिटी मार्च का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के लिए बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यूनिटी मार्च पदयात्रा में जिले के सभी समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियो, एनजीओ, आमनागरिकों सहित सभी जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च के आयोजन के साथ ही जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आत्मनिर्भर भारत अभियान, “सरदार पटेल का जीवन एवं योगदान” विषय पर वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं संगोष्ठियों का आयोजन होगा। साथ ही नशा मुक्त भारत की शपथ और ‘गर्व से स्वदेशी अपनाने’ का संकल्प दिलाए जाने सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का समापन सामुदायिक भवन सक्ती में होगा। इसके साथ ही जिले से चयनित पांच युवा जिले से यात्रा प्रारंभ कर नागपुर होते हुवे करमसद की ओर प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, संजय रामचन्द्र, अभिषेक शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending