Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 लीटर महुआ शराब जब्त – 4 आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई जारी ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 प्रकरण कायम किए हैं। इस दौरान 27 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 नवंबर 2025 को नंदेलीभांठा क्षेत्र में भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी टीम ने कार्यवाही की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पहले छद्म खरीददार के माध्यम से शराब खरीद की पुष्टि कराई गई। इसके बाद आरोपी एस कुमार उरांव पिता कार्तिक राम, निवासी नंदेलीभांठा, थाना सक्ती के पास से 5 नग प्लास्टिक बोतल (10 लीटर) और 5 लीटर क्षमता के जरीकेन में भरी महुआ शराब बरामद की गई। कुल 15 लीटर शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी दौरान दूसरी कार्रवाई में ग्राम किरारी थाना बाराद्वार निवासी तरुण यादव पिता टेकराम के पास से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

वहीं तीसरी कार्रवाई ग्राम नंदेलीभांठा में की गई, जहां पंचराम टंडन पिता झड़वा राम से 3 लीटर और शांति टंडन पति राजेश से 1 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ प्रधान आरक्षक विष्णु कौशिक, परसराम कहरा, भारती यादव तथा नगर सैनिकों की टीम शामिल रही, जिन्होंने तत्परता और दक्षता से कार्रवाई को अंजाम दिया।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending