Connect with us

खबर सक्ती ...

सतनामी समाज के अध्यक्ष के रूप में सबको साथ लेकर आगे बढ़ते हुए समाज विकास का कार्य करेंगे – खेमराज खटर्जी ..

Published

on

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जैजैपुर ब्लाक ईकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ ..

सक्ती, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जैजैपुर ब्लाक ईकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार 5 नवंबर को पद की शपथ ली। जैजैपुर में नवनिर्मित सतनाम भवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेमराज खटर्जी सहित उनकी ब्लाक टीम के पदाधिकारियों में 4 उपाध्यक्ष सुनील नारंग, श्रीमती शुकवारा भारद्वाज, मानसाय टंडन, हरिराम कुर्रे, सचिव चेतन सिंह बंजारे, कोषाध्यक्ष रहसलाल दिब्य, सहसचिव दिलसाय लहरे, प्रवक्ता खीरचंद महिलांगे, मीडिया प्रभारी अरूण सोनवानी, विधिक सलाहकार सेतराम कुर्रे, मदनलाल खांडे व सुरेन्द्र कुमार खटर्जी तथा संरक्षक छोटे लाल भारद्वाज, मनहरण मनहर, तोषिबा लायन, रूप नारायण खुंटे, रमेश आजाद, बुधराम भारद्वाज, विद्या सागर बघेल, महिला सदस्यों में श्रीमती पूनम खुंटे, श्रीमती सुशांती कमलेश, श्रीमती शुकबाई शांते तथा सदस्य कन्हैया बंजारे, प्रफुल्ल कुमार आजाद के नाम शामिल रहे। शपथग्रहण करने के पश्चात जैजैपुर ब्लाक ईकाई के अध्यक्ष खेमराज खटर्जी ने कहा कि वे सतनामी समाज के अध्यक्ष के रूप में समाज के विकास के लिए सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेमराज खटर्जी ने समाज विकास के कार्यों में सबसे सहयोग का आह्वान किया। जैजैपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे ने इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके ने सामाजिक दायित्वों के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में समाज तेजी से विकास की अग्रसर होगा। इस मौके परपूर्व जिला अध्यक्ष व संरक्षक छोटे लाल भारद्वाज, पूर्व जिला संरक्षक मनहरण मनहर, पूर्व उपाध्यक्ष व संरक्षक श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, उदय मधुकर, पूरन भारद्वाज, संदीप खांडेकर, कमलेश मनहर, चौलेश्वर मनहर सहित समाज के पूर्व पदाधिकारियों सहित सामाजिक प्रबुद्धजनों ने भी नवनिर्वाचित ब्लाक कमेटी को अपनी शुभकामनाएं दी है।

इसके पूर्व जैजैपुर में 25 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित सतनाम भवन का लोकार्पण भी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति मे लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज, पूर्व संरक्षक मनहरण मनहर, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, जिला प्रवक्ता उदय मधुकर, जिला सचिव सेतराम कुर्रे, ब्लाक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, बुधराम भारद्वाज सहित पदाधिकारी व सामाजिक प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में फीता काट कर नवनिर्मित सतनाम भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर सतनामी समाज ने सतनाम भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपए की स्वीकृति के लिए पूर्व मंत्री शिव डहरिया का भी धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.40 करोड़ रुपये ..

मुख्यमंत्री साय बोले- मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत हो रहा परिवार और प्रदेश , दुर्ग जिले को 218.48 करोड़...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending