Connect with us

खबर सक्ती ...

भारत स्काउट एवं गाइड की 75वीं वर्षगांठ और वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना एवं नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन ..

Published

on

शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ ,

जिलामुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने दिया अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम का सन्देश ..

सक्ती, भारत स्काउट एवं गाइड की 75वीं स्थापना वर्षगांठ एवं वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना एवं नशा मुक्ति अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देश तथा भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल रहे। उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के निर्देशन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज के मार्गदर्शन में आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई, जिसके माध्यम से आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंकित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति और समाज सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड संगठन युवाओं में निष्ठा, सेवा और समर्पण की भावना का संचार करता है।

प्रार्थना सभा के पश्चात जिले में नशा मुक्ति अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों को अंकित अग्रवाल ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके पश्चात स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। छात्रों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत परसदा खुर्द के जनपद सदस्य सत्य प्रकाश महंत ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा कार्यालय से विकास तिवारी, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि रूपेश पटेल, सुखलाल बरेठ, मानसाय सिदार, राजाराम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया, जिसने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता लक्ष्मीनारायण क्षत्री ने किया।

शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कमला दपी गवेल के नेतृत्व में तथा राजेन्द्र कुमार बेहरा, विनीता राठौर, रूप सिंह राठिया, शकुंतला पटेल और मंजू चौहान के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें इंदिरा दल की 20 गाइड, सुभाष दल के 10 स्काउट और 116 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

यह आयोजन न केवल स्काउट-गाइड स्थापना दिवस का उत्सव रहा, बल्कि समाज में नशा मुक्ति और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश भी बनकर उभरा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending