Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ के राम कुमार मनहर को मिलेगा मानद डॉक्टरेट सम्मानपत्रकारिता, वित्त, ग्रामीण विकास और संस्कृति संवर्धन में योगदान के लिए “मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड” करेगा सम्मानित ..

Published

on

जिला पत्रकार संघ सक्ती ने दी राम कुमार मनहर को बधाई, कहा—यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण ..

सक्ती/बेलादुला, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के युवा पत्रकार एवं डिजिटल पंचायत के संस्थापक राम कुमार मनहर को उनकी उल्लेखनीय सामाजिक एवं पत्रकारिता सेवाओं के लिए “मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड विश्वविद्यालय, जादू और कला विश्वविद्यालय, फरीदाबाद (हरियाणा-नई दिल्ली) की ओर से मानद डॉक्टरेट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें कल 8 नवंबर 2025 को प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए राम कुमार मनहर राजधानी रवाना हो चुके हैं।

राम कुमार मनहर लंबे समय से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ी बोली और संस्कृति से संबंधित एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल के संपादक, राजधानी रिपोर्टर जिला संवाददाता (सक्ती) एवं डिजिटल सेवा प्रदाता हैं। डिजिटल मीडिया के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज़ को मंच देने के साथ-साथ राज्य की पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकजीवन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है।

पत्रकारिता, वित्त, ग्रामीण विकास और संस्कृति संवर्धन जैसे विविध क्षेत्रों में उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए “मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड” ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि अब तक उन्हें डिजिटल पत्रकारिता एवं सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन यह सम्मान उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

उनकी इस उपलब्धि पर जिला पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने कहा कि राम कुमार मनहर ने अपने समर्पण, निष्ठा और रचनात्मकता से न केवल पत्रकारिता बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी नई दिशा दी है। उनका यह सम्मान पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद का निर्णय (1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट में मौत का ब्लास्ट: 17 मजदूरों की जान गई, प्रशासन–कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल ..

मुआवजे की घोषणाओं के बीच जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज, आखिर कब रुकेगा मजदूरों की मौत का सिलसिला? .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending