Connect with us

खबर सक्ती ...

रजकम्मा के वरिष्ठ समाजसेवी गजानंद शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

Published

on

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई ..

कटघोरा, ग्राम पंचायत रजकम्मा के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी गजानंद शर्मा का 1 दिसंबर 2025 को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते उनका इलाज जारी था। उनके निधन की सूचना मिलते ही रजकम्मा सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में गहरा शोक छा गया। सामाजिक रूप से सक्रिय, सहज, मिलनसार और सभी को साथ लेकर चलने वाले स्व. गजानंद शर्मा जी स्थानीय समुदाय में अत्यधिक सम्मानित थे। वर्षों से वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनहित कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे थे।

2 दिसंबर की सुबह उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिकजन तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अंतिम यात्रा रजकम्मा स्थित मुक्तिधाम पहुंची, जहां सुबह 11 बजे उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रमेश शर्मा ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज कटघोरा तथा आसपास के गांवों के लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्व. गजानंद शर्मा, रमेश शर्मा, स्व. बजरंग लाल शर्मा, गणेश शर्मा, नरेश शर्मा, मनोज शर्मा और सुनील शर्मा के पिताजी थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा और सम्मानित परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र को सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। पूरे क्षेत्र में उनके योगदान, सरलता और व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending