Connect with us

खबर सक्ती ...

शीतलहर एवं ठंड से बचाव के उपाय – जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की अपील ..

Published

on

कड़ाके की ठंड से रहें सतर्क, जिला प्रशासन ने शीतलहर से बचने जारी की एडवाइजरी ..

सक्ती, जिले में तापमान में लगातार गिरावट और ठंडी हवाओं के तेज दौर को देखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने आम नागरिकों के लिए विस्तृत स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों व गंभीर रोगियों की विशेष सुरक्षा पर जोर दिया है। सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने जानकारी दी कि दिसंबर, जनवरी के माह में शीतलहर के कारण वातावरण का तापमान अचानक कम हो जाता है, जिसके चलते हाइपोथर्मिया, निमोनिया, अस्थमा अटैक, हार्ट स्ट्रेन, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती है। उन्होंने कहा कि ठंड का प्रभाव सभी पर पड़ता है, लेकिन सबसे अधिक जोखिम बुजुर्गों, पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों, बेघर व्यक्तियों एवं गभीर बीमारियों से जूझ रहे रोगियों पर होता है। ऐसे सभी वर्गों को अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए। जिला प्रशासन ने अपील की है कि आने वाले दिनों में शीतलहर की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है, इसलिए विशेष सतर्कता अपनाना आवश्यक है। आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकले, कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी एडवाइजरी में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अत्यावश्यक परिस्थिति को छोड़कर घरों में ही रहें। सर्द हवाओं की तीव्रता से सीधे संपर्क से बचना विशेष रूप से बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है।

शीतलहर के दौरान क्या करें –

घर से बाहर निकलते समय मफलर, टोपी, स्वेटर, ऊनी मोजे, दस्ताने और गर्म जूते पहने, सिर, कान, और छाती को ढककर रखें, इन भागों से शरीर का तापमान सबसे तेजी से कम होता है, घर के कमरों को हवादार रखते हुए तापमान संतुलित बनाए रखें, बिजली बाधित होने की स्थिति में, फ्रीज में रखी सामग्री को 48 घंटे से अधिक न रखें, खराब होने की संभावना बढ़ती है, गर्म पेय, सूप, काढ़ा, चाय, अदरक, हल्दी वाले पेय का सेवन लाभकारी है, भरपूर पानी पीते रहे, सर्दी में प्यास कम लगती है, लेकिन निर्जलीकरण का खतरा रहता है, वृद्ध बीमार य अकेले रहने वाले व्यक्तियों की निरंतर निगरानी करे
घर के आसपास के खुले स्थानों में रहने वाले बेघर लोगों को पास के नाइट शेल्टर तक पहुंचाने में मदद करें, मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर ध्यान दे और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

शीतलहर के दौरान क्या न करें –

ठंड में बिना ऊनी कपड़ों के बाहर न निकलें, खुले स्थानों या बंद कमरों में अंगीठी, हीटर का उपयोग सावधानी के बिना न करें, इससे घुटन और कार्बन मोनोऑक्साइड पॉयजनिंग का खतरा रहता है, अत्यधिक ठंड में सुबह, शाम खुली हवा में टहलने से बचें, खासकर दिल के मरीज, ठंडे पेय, बर्फ वाले खाद्य पदार्थ और अधपका भोजन न खाए, सर्दी, जुकाम या सांस की दिक्कत होने पर लापरवाही न करें, समस्या तेजी से गंभीर रूप ले सकती है।

खतरे के संकेत हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें –

यदि व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय जांच आवश्यक है। हाथ पैर, नाक या कान का लाल या नीला पढ़ना, शरीर में सुन्नता, असामान्य थकान, अत्यधिक कंपकंपी, चक्कर, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, बच्चों में अत्यधिक ठंडापन, शरीर डीला पढ़ना।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को भी किया अलर्ट –

टेम्परेचर में तेजी से गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगरपालिकाओं, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य संस्थानों और राहत टीमों को भी अलर्ट कर दिया है। राहत शिविरों में पर्याप्त कंबल, गर्म कपड़ों और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को भी इमरजेंसी रिस्पॉन्स मोड में तैयार रहने को कहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending