Connect with us

खबर सक्ती ...

विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम जामपाली में वाटरशेड महोत्सव का किया गया आयोजन ..

Published

on

सक्ती, कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलग्रहण विकास घटक 2.0 के तहत जल एवं भूमि संरक्षण कार्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम जामपाली में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रभावशाली नारे लगाए। इसके पश्चात् श्रमदान, वृक्षारोपण, एक निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा नौ कार्यों का भूमि पूजन किया गया। परियोजना अधिकारी ने उपस्थितजन को वाटरशेड कार्यक्रम के उद्देश्यों, लाभों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि जांजगीर ने बताया कि वाटरशेड कार्यक्रम से कृषकों के लिए वर्षभर सिंचाई जल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे किसान एक से अधिक फसल लेकर अपनी खेती को मजबूत एवं लाभकारी बना सकेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय “जल संचय एवं जल ही जीवन है” रखा गया। महोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिभा मेहरा, कृषि विभाग के अधिकारी ललित मोहन भगत उप संचालक कृषि जिला जांजगीर – चांपा एवं उप संचालक कृषि जिला सक्ती तरूण कुमार प्रधान एवं परियोजना अधिकारी सक्ती रामनाराण गांगे, सरपंच जामपाली श्रीमती कलावती साण्डे, उप संरपंच याद कुमारी चन्द्रा जनप्रतिनिधि पूर्व उप सरपंच लखनलाल चन्द्रा, सरपंच देवरमाल योगेन्द्र साहु एवं परियोजना अधिकारी डब्लूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0, 1 सक्ती डब्लूसीडीसी, डब्लूडीटी माइको सचिव समस्त स्टाफ एवं स्व सहायता समूह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending