Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न जिला अधिकारी कर रहे धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण ..

Published

on

      
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी किए जाने के लिए विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नया व पुराना जूट बारदाना, तिरपाल सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर धान खरीदी कार्य को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित संचालित करने हेतु निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम द्वारा धान खरीदी केंद्र चिस्दा, मल्दा और घिवरा का निरीक्षण किया गया और सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य किए जाने के लिए जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही स्केटिंग व्यवस्था, टोकन पंजी एवं निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया गया। इसी तरह जनपद सीईओ डभरा द्वारा धान खरीदी केंद्र कांसा एवं कवली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी की व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

सीईओ द्वारा सीसीटीवी कैमरे एवं नमी मापक मशीन से धान की जाँच की गई, जो शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, छाया, साफ-सफाई, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, रिकॉर्ड संधारण एवं पर्याप्त बरदाना की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जिससे धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर धान उपार्जन केंद्रों के संबंधित अधिकारी कर्मचारी सहित आस पास गांव के विभिन्न किसान उपस्थित थे।
           
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। किसानों को इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने हेतु टोकन ऑनलाइन भी जारी किए जा रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..7 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा8 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending