खबर सक्ती ...
सक्ती में मास डिस्कनेक्शन अभियान, 12 टीमों ने की कार्रवाई ..

67 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे, 10.25 लाख की वसूली ..
सक्ती, अधीक्षण अभियंता के निर्देशों के परिपालन में आज 22 दिसंबर 2025 को सक्ती संभाग अंतर्गत उप संभाग स्तर पर मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। विद्युत बकाया की वसूली एवं लाइन विच्छेदन की कार्यवाही को प्रभावी बनाने संभाग स्तर पर कुल 12 टीमों का गठन किया गया, जिसमें सहायक व कनिष्ठ अभियंता सहित विभागीय अमला शामिल रहा। विभाग द्वारा 339 बकायादार उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई, जिन पर कुल 39.93 लाख रुपये का बकाया दर्ज है। अभियान के दौरान 67 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जिनकी बकाया राशि 10.24 लाख रुपए बताई गई है। साथ ही 77 उपभोक्ताओं से 10.25 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभागीय राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल जमा कर किसी प्रकार की असुविधा से बचें। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है, साथ ही बकाया वसूली में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित करना।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे एवं अधिक बकायादार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई तेज की जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए विभागीय टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login