Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध धान परिवहन पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त ..

Published

on

एसडीएम रूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मालखरौदा में 300 कट्टी अवैध धान पकड़ा गया ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्व विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा रूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को रात्रि लगभग 8 बजे बलराम ट्रेडर्स, ग्राम बन्दोरा से दो ट्रैक्टरों में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर जांच दल मौके पर पहुंचा और दोनों ट्रैक्टरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रत्येक ट्रैक्टर में लगभग 150-150 कट्टी धान लोड पाया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को अवैध धान परिवहन के आरोप में जब्त कर लिया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से जब्त किए गए ट्रैक्टरों को थाना मालखरौदा में सुरक्षार्थ रखा गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रूपेंद्र पटेल ने बताया कि प्रकरण में पंचनामा तैयार कर लिया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि में अवैध परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसी कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

इस कार्रवाई में तहसीलदार अड़भार बिसाहिन चौहान, राजस्व निरीक्षक केशव पटेल, पटवारी पितर सिदार, मंडी सचिव, मंडी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending