Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती को मिली बड़ी रेल सौगात, 23 जनवरी से गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव तय – सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र ..

Published

on

सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास रंग लाए, सक्ती स्टेशन पर रुकेगी गोंडवाना एक्सप्रेस ,

रायपुर, नागपुर, भोपाल, दिल्ली के लिए सीधी रेल सुविधा, गोंडवाना स्टॉपेज से क्षेत्र में खुशी ..

सक्ती, लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सक्ती रेलवे स्टेशन में गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जांजगीर लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के विशेष प्रयासों से 23 जनवरी को गोंडवाना एक्सप्रेस का सक्ती स्टेशन में ठहराव सुनिश्चित हो गया है। इस निर्णय से सक्ती अंचल सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।

दूरभाष पर रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बताया कि 23 जनवरी को दिल्ली से रायगढ़ आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस का सक्ती रेलवे स्टेशन में ठहराव तय किया गया है। यह ट्रेन लगभग शाम 5:30 बजे सक्ती स्टेशन पहुंचेगी। गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव से अब सक्ती क्षेत्र के यात्रियों को रायपुर, नागपुर, भोपाल और दिल्ली के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे यात्रा अधिक सुगम और समय की बचत होगी।

इस ठहराव की घोषणा के बाद सक्ती अंचल में हर्ष और उत्साह का माहौल व्याप्त है। वर्षों से इस महत्वपूर्ण ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी, जो अब सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयासों से पूरी हुई है। क्षेत्रवासियों ने इसे सक्ती क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है। लोगों का कहना है कि गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा करने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है। भाजपा परिवार ने इसे सांसद की विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। साथ ही ठहराव के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सक्ती रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

उक्त जानकारी सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से दूरभाष पर हुई चर्चा के उपरांत सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र द्वारा दी गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending