Connect with us

खबर सक्ती ...

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के सख्त निर्देश पर सोनादुला उपार्जन केंद्र प्रभारी हेमंत चंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज ..

Published

on

सक्ती में धान खरीदी घोटाले पर जिला प्रशासन का कड़ा संदेश: नियम तोड़ने वालों पर तत्काल एफआईआर और होगी सख्त कार्रवाई ..

सक्ती, जिले में धान रीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि किसानों के हितों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सीधे और सख्त निर्देश पर धान खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने के बाद धान उपार्जन केंद्र सोनादुला के खरीदी प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शासन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में सोनादुला धान खरीदी केंद्र का संयुक्त जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में धान खरीदी नीति 2025-26 का स्पष्ट उल्लंघन, नियमों की अवहेलना तथा प्रक्रिया में घोर लापरवाही एवं अनियमितता सामने आई। जांच दल द्वारा संपूर्ण तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन में धान खरीदी प्रभारी हेमंत चंद्रा को धान उपार्जन कार्य में गंभीर रूप से दोषी पाया गया। प्रतिवेदन में उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की गई थी। प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बिना किसी विलंब के निर्णायक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारीगण को निर्देश जारी किए कि खरीदी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से धान खरीदी कार्य से पृथक किया जाए तथा उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज कराई जाए।

कलेक्टर तोपनो ने स्पष्ट किया है कि शासन की धान खरीदी नीति किसानों के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई है और इसमें किसी भी स्तर पर की गई गड़बड़ी सीधे तौर पर किसानों के अधिकारों पर प्रहार है। ऐसी स्थिति में दोषियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी, यदि किसी ने भी धान खरीदी में भ्रष्टाचार, अनियमितता या लापरवाही की, तो उसके विरुद्ध कठोरतम प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले में धान खरीदी व्यवस्था की सघन निगरानी के लिए शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारियों एवं जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी प्रतिदिन धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया—किसानों की उपस्थिति, तौल, गुणवत्ता परीक्षण, भुगतान प्रक्रिया एवं रिकॉर्ड संधारण की नियमित निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता की संभावना समाप्त की जा सके। जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि किसानों को उनकी उपज का न्यायसंगत मूल्य समय पर मिले, खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे और शासन की योजनाओं का लाभ सही पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे। सोनादुला उपार्जन केंद्र में की गई यह कार्रवाई जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों के लिए कड़ा संदेश है कि नियमों से हटकर कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी सभी धान खरीदी केंद्रों में औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल एफआईआर एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending