Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 लीटर महुआ शराब जब्त ..

Published

on

जाजंग, कुरदा और सकरेलीखुर्द में छापेमारी, तीन अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ,

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम की सख्ती, आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने जाजंग, कुरदा एवं सकरेलीखुर्द क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 24 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा तीन अलग-अलग प्रकरण कायम किए गए हैं।

कलेक्टर सक्ती के निर्देश में 17 जनवरी 2026 को यह संयुक्त कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई वार्ड क्रमांक 7 बाजार चौक, जाजंग थाना सक्ती क्षेत्र में की गई। यहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सन्नी मेहरा पिता सुरेश मेहरा द्वारा बाइक के माध्यम से महुआ शराब बेचने की पुष्टि हेतु पहले छद्म खरीददार से शराब खरीदी गई। पुष्टि होने पर उसकी सफेद रंग की टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक की तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की में छिपाकर रखे गए 36 प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में 250 मिली शराब थी, कुल 9 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

दूसरी कार्रवाई वार्ड क्रमांक 11 कुरदा थाना नगरदा क्षेत्र में की गई। यहां सुकरिता केंवट पति लक्ष्मण केंवट के घर की विधिवत तलाशी के दौरान घर में ईंटों के ढेर में छिपाकर रखे गए 32 प्लास्टिक पाउच मिले। प्रत्येक पाउच में 250 मिली महुआ शराब थी, कुल 8 लीटर शराब जब्त की गई।

तीसरी कार्रवाई सकरेलीखुर्द में की गई, जहां ललिता लहरें पति नरेंद्र लहरें के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की सूचना पर छापा मारा गया। तलाशी में एक सिल्वर बर्तन में भरा 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड मिलने के बाद जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक, परसराम कहरा, कमलेश यादव एवं भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending