Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देश पर हरुमांझी जी राइस मिल सील, धान खरीदी में अनियमितता उजागर ..

Published

on

जीरो टॉलरेंस की बड़ी कार्रवाई: राइस मिल में 321 क्विंटल अतिरिक्त धान-चावल जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सख्त निर्देश पर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता अथवा अवैध गतिविधियों पर त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पोता–बंदोरा स्थित हरुमांझी जी राइस मिल में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आने पर राइस मिल को सील कर दिया गया।

धान खरीदी नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, खाद्य अधिकारी तथा जांच दल द्वारा किए गए निरीक्षण में रिकॉर्ड के अनुसार जहां लगभग 12,900 क्विंटल धान एवं चावल का भंडारण होना था, वहीं भौतिक सत्यापन में 321 क्विंटल अतिरिक्त स्टॉक पाया गया। इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

इस बड़ी कार्रवाई से धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों एवं संबंधित स्थलों पर 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी दिन-रात औचक निरीक्षण कर टोकन सत्यापन, भंडारण, गुणवत्ता, स्टॉक एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

कलेक्टर ने दो टूक चेतावनी दी है कि धान खरीदी में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित मिलर, उपार्जन केंद्र प्रभारी, अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को संरक्षण नहीं मिलेगा। प्रशासन की इस सख्ती से जहां ईमानदार किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं अनियमितता करने वाले तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी में अनियमितता दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending