Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्र आमापाली, झालरौदा और भोथिया का हुआ औचक निरीक्षण ..

Published

on

धान खरीदी नोडल अधिकारी वाशु जैन ने टोकन सत्यापन, वजन, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा. .

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से धान खरीदी नोडल अधिकारी वाशु जैन द्वारा धान खरीदी केन्द्र आमापाली, झालरौदा एवं भोथिया का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी वाशु जैन ने केन्द्रों में संचालित धान खरीदी कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों। मे किसानों के टोकनों का सत्यापन, केन्द्र में नोडल अधिकारी की नियमित उपस्थिति, अब तक हुई कुल धान खरीदी, प्रतिदिन की खरीदी प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। साथ ही मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जैन ने अपनी उपस्थिति में नये आए धान एवं स्टेकिंग में जमा धान के बोरो को निकलवाकर वजन तौलकर भी जांच की साथ ही धान की नमी की मात्रा को भी जाँचा। उन्होंने धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए धान खरीदी प्रभारी को निर्देशित किया कि सरना किस्म के धान को सरना के अलग लाइन में तथा मोटा धान को पृथक एवं व्यवस्थित रूप से संग्रहित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

धान खरीदी केन्द्र झालरौदा सहित अन्य केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने 31 जनवरी तक कटे सभी टोकनों की जानकारी अपने पास संधारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता का भी परीक्षण किया और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वाशु जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी कार्य पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। टोकन सत्यापन, वजन, स्टेकिंग एवं रिकॉर्ड संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने तथा सभी रजिस्टर एवं अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी धान खरीदी की सुविधा मिल सके तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग की टीम और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending