Connect with us

खबर सक्ती ...

26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन ..

Published

on

गणतंत्र दिवस पर जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में करेंगी ध्वजारोहण ..

सक्ती, गणतंत्र दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कार्यक्रमों के रिहर्सल के बाद संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, झांकी प्रदर्शन, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन (भा.प्र.से.), अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, एसडीओपी भुनेश्वरी पैकरा, एस डी एम सक्ती अरुण सोम, सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending