Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने धान खरीदी में नियुक्त जिला स्तरीय, उपार्जन केन्द्र एवं सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक ..

Published

on

सभी अधिकारी पूर्ण रूप से करे भौतिक सत्यापन गड़बड़ी करने वाले पर होगा सख्त एक्शन – कलेक्टर ,

अवैध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों, उपार्जन केंद्र नोडल अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों की कड़ी समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में सभी संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। खरीदी केंद्रों पर पारदर्शिता एवं नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की संभावना न रहे। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर तोपनो ने निर्देश दिए कि पीवी एप के माध्यम से ही टोकन सत्यापन किया जाए। साथ ही, जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है, उनका पुनः सत्यापन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिस उपार्जन केंद्र में जितने निर्धारित टोकनों का सत्यापन हुआ है, उतनी ही मात्रा में धान खरीदी की जाए। टोकन के अनुसार ही किसानों से धान लिया जाए तथा निर्धारित मात्रा से अधिक धान खरीदी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस दिन जिस किसान का टोकन निर्धारित है, उसी दिन उसका पूर्ण भौतिक सत्यापन कर धान खरीदी की जाए। सभी नोडल अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया गया कि वे स्वयं की उपस्थिति में केंद्रों की ओपनिंग और क्लोजिंग कराएं तथा संपूर्ण प्रक्रिया की व्यक्तिगत निगरानी करें।

कलेक्टर ने शेष चार दिनों की खरीदी अवधि को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। धान खरीदी से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी और सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, फर्जीवाड़ा या अनियमितता सामने आने पर दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा तत्काल जांच कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही कलेक्टर तोपनो ने यह भी कहा कि धान खरीदी कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं धान खरीदी नोडल अधिकारी वासु जैन ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि टोकन सत्यापन, किसानों की उपस्थिति, तौल एवं दस्तावेजी प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी, मार्कफेड अधिकारी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, उपार्जन केंद्र नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending